डॉ. शाहीन की अलमारी से क्या निकला? दिल्ली ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा

6

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में NIA को बड़ा सुराग मिला है। एजेंसी ने डॉ. शाहीन के कमरे नंबर 22 की अलमारी से 18 लाख रुपये नकद बरामद किए।

यह रकम एक साधारण पॉलीथिन बैग में छुपाकर रखी गई थी। अब NIA यह पता लगा रही है कि शाहीन के पास इतना बड़ा कैश आया कहाँ से और इसका इस्तेमाल किस मकसद के लिए होने वाला था।

ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इसी मॉड्यूल के सदस्य डॉ. मुजम्मिल शकील के कबूलनामे ने कई हैरान करने वाली जानकारियाँ सामने रखी हैं। उसने बताया कि कैसे यह नेटवर्क देश में बड़े धमाकों की साजिश रच रहा था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे।

पूछताछ में मुजम्मिल ने यह भी स्वीकार किया कि उसकी मुलाकात शाहीन से अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई थी। उम्र और पद में अंतर के बावजूद वह शाहीन के करीब आ गया और 2023 में दोनों ने निकाह कर लिया। शाहीन का निजी जीवन पहले से ही विवादों में रहा है—पहले पति जफर हयात ने उसके ‘मॉडर्न’ तौर-तरीकों और विदेश में बसने की इच्छा का जिक्र किया था। दूसरा विवाह भी नहीं चला, जिसके बाद वह मुजम्मिल के संपर्क में आई।

जांच एजेंसियाँ अब यह खंगाल रही हैं कि शाहीन और उसके साथियों ने किस तरह बड़ा धमाका करने की योजना बनाई थी और अलमारी से मिले 18 लाख रुपये इस साजिश का हिस्सा थे या किसी और स्रोत से आए थे।

Comments are closed.