प्रधानमंत्री Narendra Modi आज नई दिल्ली के Bharat Mandapam में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे।
सुबह लगभग 9:40 बजे वे सम्मेलन की शुरुआत करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। यह शिखर सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वैश्विक उपयोग, नीति निर्माण, निवेश और नवाचार पर केंद्रित है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि गुरुवार को समिट आम जनता के लिए बंद रहेगा और केवल आमंत्रित प्रतिनिधियों को ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि कार्यक्रम की अवधि एक दिन बढ़ाकर 21 फरवरी को पब्लिक AI एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जहां आम लोग सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भाग ले सकेंगे।
वैश्विक भागीदारी
समिट में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री सहित 500 से ज्यादा AI विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग जगत के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में Emmanuel Macron भी संबोधन देंगे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक टेक कंपनियों के CEO के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे, जिसमें AI के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा होगी।
ब्राजील के राष्ट्रपति की भारत यात्रा
Luiz Inácio Lula da Silva 18 से 22 फरवरी तक की पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए भारत के साथ साझेदारी मजबूत करने और AI के भविष्य पर चर्चा की बात कही।
एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री Pabitra Margherita ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मंत्रियों और ब्राजील की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
उच्चस्तरीय मुलाकातें
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति लूला प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। Droupadi Murmu उनके सम्मान में भोज दे सकती हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan और विदेश मंत्री S. Jaishankar से भी उनकी मुलाकात की संभावना है।
राष्ट्रपति लूला की यह छठी भारत यात्रा है। इससे पहले वे 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए थे। भारत दौरे के बाद वे दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 को भारत के उभरते AI नेतृत्व और वैश्विक सहयोग के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
Comments are closed.