जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
जवानों ने मौके पर एक आईईडी (IED) बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। यह इस हफ्ते में दूसरी घटना है, जब सेना ने किसी आईईडी को समय रहते ढूंढकर निष्क्रिय किया। इससे पहले 18 फरवरी को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में यह आईईडी साबित हुई, जिसे किसी बड़ी आतंकी योजना के तहत लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक रोककर बम स्क्वायड को बुलाया और विस्फोटक को निष्क्रिय किया।
सुरक्षाबलों की बढ़ती सक्रियता और खुफिया इनपुट के कारण घाटी में आतंकवादियों की कई नापाक योजनाएं हाल के दिनों में विफल रही हैं। बारामूला में आईईडी की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि सेना लगातार आतंकवादियों की हरकतों पर नजर रखे हुए है और समय पर कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
Comments are closed.