ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद नगर में देर रात एक शोक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने शोक व्यक्त किया और नारेबाजी की।
पुलिस के मुताबिक, जुलूस मुख्य बाजार, नाइयों वाली गली समेत कई मार्गों से होकर गुजरा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। थाना प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने बताया कि जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू होने के कारण किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन के लिए अनुमति आवश्यक है। पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही।
बिना अनुमति जुलूस निकालने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। असलम, आमिर, बबलू, आरिफ, अफजल, आशू, उमर, तफसील, सलमा, बिलाल, वसी, अकील और रेहान सहित 26 नामजद आरोपियों तथा 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Comments are closed.