गाजियाबाद के हरीश राणा का सोमवार शाम करीब 4 बजे एम्स में निधन हो गया। इसके साथ ही 13 साल लंबी उस असहनीय पीड़ा का अंत हो गया, जिसे हरीश के साथ उनका परिवार भी हर दिन जी रहा था।
पिछले 13 वर्षों से हरीश अचेत अवस्था में एक ही बिस्तर पर पड़े थे—बिना किसी प्रतिक्रिया के, बस एक खामोश निगाह के साथ। सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) पर दिए गए फैसले के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें पैसिव यूथेनेशिया दिया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे उनका भोजन और तरल देना बंद किया गया और अंततः सोमवार शाम उनका निधन हो गया।
हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज सुबह 9 बजे दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में किया जाएगा।
अंतिम संस्कार से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए एनडीटीवी हिंदी के साथ बने रहें।
Comments are closed.