जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत

0 80

जर्मनी (Germany) के हैम्बर्ग शहर में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी, जिसमें करीब 7 लोगों की मौत (Death) हो गई और कई लोग घायल हो गये.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, गोलीबारी उत्तरी जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में हुई है. पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चला रही हैं.पुलिस ने ट्विटर (Twitter) पर कहा, “कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, कुछ की मौत भी हो गई है.” उन्होंने लोगों से अटकलें न लगाने का आग्रह करते हुए कहा, “फिलहाल अपराध के मकसद के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है.”

पुलिस ने आपदा चेतावनी ऐप का उपयोग करके क्षेत्र में “अत्यधिक खतरे” के लिए अलार्म बजाया. साथ लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की. हमले वाली इमारते के पास पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है. साथ पुलिस ने कहा, “हमारे पास अपराधी के भागने का कोई संकेत नहीं है.” अधिकारियों ने कहा कि अपराधी इमारत में छिपा हो सकता है या फिर हो सकता है कि उसकी मौत हो गई हो.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इमारत के ऊपरी हिस्से में जिस व्यक्ति को देखा गया था, वह “संभवतः” अपराधी था. इस तीन मंजिला इमारत में गुरुवार शाम को एक कार्यक्रम हो रहा था.वहीं शहर के मेयर पीटर चेंचचर ने ट्विटर पर गोलीबारी पर शोक व्यक्त किया है. बता दें कि दिसंबर 2016 में बर्लिन के क्रिसमस बाजार में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा किए गए सबसे घातक ट्रक भगदड़ में 12 लोग मारे गए थे. इसमें ट्यूनीशियाई हमलावर आईएसआईएस समूह का समर्थक था.

यूरोप का सबसे अधिक आबादी वाला देश जिहादी समूहों के लिए विशेष रूप से इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट गठबंधन में अपनी भागीदारी के कारण एक लक्ष्य बना हुआ है. आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2013 और 2021 के बीच, देश में खतरनाक माने जाने वाले इस्लामवादियों की संख्या पांच से बढ़कर 615 हो गई थी.

Leave A Reply