CJP के खिलाफ इंदौर में शिकायत, जंतर-मंतर प्रदर्शन में नाबालिगों को शामिल करने का आरोप

2

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ इंदौर में शिकायत दी गई है।

शिकायत में 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों की कथित मौजूदगी को लेकर आयोजकों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने पुलिस को प्रदर्शन से जुड़े फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं। उनका दावा है कि इन तस्वीरों और वीडियो में नाबालिग बच्चे प्रदर्शन में शामिल नजर आ रहे हैं। इनमें करीब 12 साल की एक लड़की भी बताई गई है।

अंसारी ने मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि बच्ची प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंची और क्या आयोजकों को उसकी उम्र के बारे में जानकारी थी। उन्होंने अभिजीत दीपके, सौरव दास और अन्य संबंधित सदस्यों की भूमिका की जांच की मांग की है।

एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.