खुफिया एजेंसियों के एक बड़े ऑपरेशन में वांटेड अपराधी सलीम डोला को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से भारत डिपोर्ट कर लिया गया है। उसे आज सुबह एक विशेष विमान से दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया।
सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय एजेंसियों ने वैश्विक सहयोग के जरिए पूरे ऑपरेशन को अंजाम देते हुए उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की।
फिलहाल वह दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खुफिया एजेंसियों की पूछताछ का सामना कर रहा है। शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां कई मामलों में उसकी तलाश थी।
सुरक्षा कारणों से इस पूरे डिपोर्टेशन ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया था। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
Comments are closed.