खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत के कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को ड्रोन हमला हुआ, जिसमें एयरपोर्ट के एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक, शुरुआती आकलन में नुकसान “सीमित” बताया गया है। प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने कहा कि अलर्ट मिलते ही आपातकालीन प्रक्रिया लागू की गई और दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से क्षेत्र में जारी संघर्ष के बाद हालात लगातार बिगड़े हैं। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से जवाबी कार्रवाई के तौर पर खाड़ी देशों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें कुवैत भी शामिल है।
इससे पहले 14 मार्च को हुए ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था, जबकि 8 मार्च को ईंधन टैंकों पर हमला हुआ था। एक अन्य घटना में यात्री टर्मिनल को भी नुकसान पहुंचा और कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।
लगातार हो रहे इन हमलों ने कुवैत समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
Comments are closed.