BRICS Summit से रेल यातायात प्रभावित, राजधानी समेत कई ट्रेनें कैंसिल और कई के बदले रूट

1

दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit को लेकर रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है।

दिल्ली से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने और कुछ के संचालन में देरी का भी फैसला लिया गया है।

इस बदलाव का असर दिल्ली-NCR में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप 11 से 13 सितंबर के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। ऐसा करने से स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

11 से 13 सितंबर तक बदला रहेगा ट्रेनों का संचालन

रेलवे के अनुसार, BRICS Summit के मद्देनजर 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को दिल्ली और आसपास के रेल नेटवर्क पर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे ने 10 सितंबर को इस संबंध में नया ऑपरेशनल प्लान जारी किया।

इसके तहत अलग-अलग ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से भी चल सकती हैं। रेलवे ने इन बदलावों के पीछे ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है।

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का स्टेटस

BRICS Summit के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को देखते हुए रेल सेवाओं में किए गए इन बदलावों का असर कई यात्रियों पर पड़ सकता है। खासकर दिल्ली आने-जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी ले लेनी चाहिए।

रेलवे की ओर से जारी सूची में रद्द, डायवर्ट, आंशिक रूप से रद्द और देरी से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी दी गई है। इसलिए यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का अपडेट जरूर देख लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

11 सितंबर को क्या बदलाव होंगे?

  • 64015 PWL–SSB EMU रद्द रहेगी.
  • इसकी लिंक ट्रेन 64910 पालवल से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी.
  • 64429 GZB–NDLS EMU रद्द रहेगी और लिंक ट्रेन 64110 गाजियाबाद से शुरू होगी.
  • 64433 GZB–NDLS EMU रद्द रहेगी और लिंक ट्रेन 64114 गाजियाबाद से शुरू होगी.
  • 64492 NDLS–PALWAL Ladies EMU रद्द रहेगी.
  • 64491 Delhi Jn–Shamli EMU भी रद्द रहेगी.

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट बदलेगा.

11 सितंबर को कई ट्रेनों को नई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. इसमें राजधानी, संपूर्ण क्रांति जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं.

  • 20840 New Delhi–Ranchi Rajdhani
  • 12424 New Delhi–Dibrugarh Rajdhani
  • 12314 New Delhi–Sealdah Rajdhani
  • 12306 New Delhi–Howrah Rajdhani
  • 22812 New Delhi–Bhubaneswar Rajdhani
  • 12394 Sampoorna Kranti Express

कुछ ट्रेनों का सफर छोटा किया जाएगा

15307 Haryana Express नई दिल्ली की जगह नई दिल्ली से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी.
64110 New Delhi–Aligarh EMU गाजियाबाद से शुरू होगी.
64568 Tilak Bridge–Bulandshahr MEMU दिल्ली शाहदरा से शुरू होकर वहीं शॉर्ट-टर्मिनेट होगी.

देरी से चलने वाली ट्रेन

  • 12724 New Delhi–Hyderabad: 120 मिनट देरी
  • 12616 Grand Trunk Express: 120 मिनट देरी
  • 12926 Paschim Express: 90 मिनट देरी
  • 15304 Intercity Express: 75 मिनट देरी
  • 12952 Tejas Rajdhani: 50 मिनट देरी
  • 12310 New Delhi–Rajendra Nagar Tejas Raj Express: 50 मिनट देरी
  • 12382 Poorva Express: 35 मिनट देरी
  • 14212 Agra Intercity: 20 मिनट देरी
  • 64441 Ghaziabad–New Delhi EMU: 20 मिनट देरी से चलेगी.
  • 64471 Ghaziabad–Panipat MEMU को साहिबाबाद पर 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा

12 सितंबर को कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द

  • 64425 Ghaziabad–New Delhi EMU
  • 64432 New Delhi–Ghaziabad EMU
  • 64013 Palwal–Shakurbasti EMU
  • 64015 Palwal–Shakurbasti EMU
  • 64429 Ghaziabad–New Delhi EMU
  • 64433 Ghaziabad–New Delhi EMU
  • 64441 Ghaziabad–New Delhi EMU
  • 64492 New Delhi–Palwal Ladies EMU
  • 64410 New Delhi–Ghaziabad EMU
  • 64443 Ghaziabad–Delhi Jn EMU
  • 64418 Delhi Jn–Ghaziabad MEMU
  • 64445 Ghaziabad–Delhi Jn EMU
  • 64412 Delhi Jn–Ghaziabad EMU।

कुछ ट्रेनों के बारे में रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उनकी लिंक ट्रेन भी शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी या रद्द रहेगी. उदाहरण के लिए 64429 के लिंक ट्रेन 64110 को गाजियाबाद से शुरू किया जाएगा.

Comments are closed.