नेपाल त्रासदी: चिलिमे सुरंग से बरामद हुए 5 शव, किसी के जीवित मिलने की उम्मीद खत्म; मृतकों की संख्या 1400 के पार

1

नेपाल में चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों की तलाश के दौरान बुधवार को पांच शव बरामद किए गए।

भारत में नेपाल के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय और नेपाली बचाव दल ने कई दिनों तक मलबे और कीचड़ को हटाने के बाद पावर हाउस तक पहुंच बनाई, लेकिन वहां कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

बचाव अभियान के दौरान टीमों को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मलबे और नदी के बीच रास्ता तैयार करने से लेकर सुरंग तक पहुंचने के लिए कीचड़ हटाने, भारी चट्टानों और लगातार रिसते पानी से निपटने के अलावा गहरे पानी में गोताखोरी भी करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर की सहायता से भारतीय सेना और नेपाली सेना की संयुक्त टीमों ने अभियान को आगे बढ़ाया।

यह हादसा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने के बाद आई अचानक बाढ़ के बीच हुआ। इस आपदा ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। बाढ़ में घरों, वाहनों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा, जबकि कई हाइड्रोपावर परियोजनाएं भी प्रभावित हुईं।

Comments are closed.