POCSO मामले में Swami Avimukteshwaranand Saraswati को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक बरकरार
POCSO एक्ट से जुड़े मामले में Swami Avimukteshwaranand Saraswati को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को कायम रखते हुए उसके खिलाफ दायर चुनौती याचिका खारिज कर दी।
जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस स्तर पर हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी।
यह मामला तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जब शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।
Comments are closed.