CJP Protest: जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी जारी रहेगा आंदोलन, विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और इसे विपक्षी दलों का खुला समर्थन मिला। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई। पार्टी ने ऐलान किया है कि उसका आंदोलन बुधवार को भी जारी रहेगा।
हालांकि, प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
सीजेपी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है। पार्टी ने दिल्ली के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन करने की कोई अपील नहीं की है। संगठन नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम है।
राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने, प्रधानमंत्री से माफी मांगने और शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार शुरू करने की मांग भी की।
दिनभर क्या-क्या हुआ?
मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पर जुटने लगे। दोपहर में शरद पवार अपने सांसदों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े और वहां धरने पर बैठ गए।
शाम करीब साढ़े छह बजे अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के जरिए प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम, जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। रात करीब नौ बजे सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Delhi Protest: मंगलवार को क्या-क्या हुआ?
अभिजीत दीपके के समर्थक सुबह से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे दोपहर को शरद पवार अपने सांसदों संग जंतर-मंतर पहुंचेधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन पीएम आवास तक पहुंच गया.
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसद पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठेकरीब साढ़े छह बजे अखिलेश यादव भी पहुंच गए. कुछ देर बाद ही 7 बजे तक पुलिस ने राहुल, अखिलेश, प्रियंका समेत सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया.
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बात करके मनाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष माना नहीं मान-मनौवल के बाद भी जब विपक्षी सांसद हटे नहीं, तो पुलिस धरना देने वाले सांसदों को उठाकर ले गई.
राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका को पुलिस मंदिर मार्ग थाने ले गई. रात 9 बजकर 5 मिनट पर हिरासत में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया.
Comments are closed.