इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार सुबह 6 बजे से CNG 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी हो जाएगी।
कंपनी ने बताया कि CNG की आपूर्ति के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से आता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर गैस की लागत पर पड़ा है।
IGL के मुताबिक, बढ़ी हुई LNG कीमतों से लागत में आए इजाफे की भरपाई के लिए CNG के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।
Comments are closed.