ईरान के परमाणु ठिकानों पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ‘पिकएक्स माउंटेन पर जल्द करेंगे हमला’

1

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकऐक्स माउंटेन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द इस ठिकाने पर हमला कर सकता है। पिकऐक्स माउंटेन ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास स्थित है और पहाड़ के भीतर गहराई में बने सुरंग परिसरों के कारण इसे बेहद सुरक्षित माना जाता है।

ट्रंप के इस बयान से ईरान और अमेरिका के बीच पहले से जारी तनाव के और बढ़ने की आशंका है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि इसका मुख्य मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

‘ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो हालात गंभीर होते’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पिछले पांच महीनों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान अमेरिका ने यह सुनिश्चित किया है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका ईरान की परमाणु गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पिकऐक्स माउंटेन पर कड़ी नजर

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पिकऐक्स माउंटेन में होने वाली गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पता है कि इस परिसर में कौन आ-जा रहा है और ईरान के अलग-अलग हिस्सों में क्या गतिविधियां चल रही हैं।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर इस ठिकाने पर कुछ ऐसा हुआ जिसे अमेरिका गंभीर मानता है, तो वह पिकऐक्स माउंटेन पर बड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

क्यों खास है पिकऐक्स माउंटेन?

पिकऐक्स माउंटेन नतांज परमाणु परिसर के आसपास स्थित एक बेहद सुरक्षित भूमिगत परिसर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी गहराई और मजबूत संरचना है। पहाड़ के अंदर बनाए गए दो बड़े सुरंग परिसरों के चलते किसी भी सैन्य हमले में इसे नुकसान पहुंचाना आसान नहीं माना जाता।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने हजारों सेंट्रीफ्यूज इस भूमिगत परिसर में पहुंचाए हैं। यही वजह है कि इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण ठिकानों में गिना जाता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोले ट्रंप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकाफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर युद्ध खत्म कराने से जुड़े एक प्रस्ताव पर चर्चा के लिए रूस और यूक्रेन की यात्रा कर रहे हैं।

Comments are closed.